ब्रेकिंग न्‍यूज

ओ.टी.एस. की नई होस्टल बिल्डिंग के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने भेंट की राजस्थानी शैली की खूबसूरत कलाकृति


जयपुर, 26 अगस्त। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 5 वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बुधवार को हरिशचन्द्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान की नई होस्टल बिल्डिंग के लिए राजस्थान मिनिएचर शैली की खूबसूरत कलाकृति भेंट की गई।

श्री कुलदीप रांका (प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री), श्रीमती श्रेया गुहा (प्रमुख सचिव, वन एवं पर्यावरण), श्री नरेशपाल गंगवार (प्रमुख सचिव, उद्योग), श्रीमती रोली सिंह (प्रमुख सचिव, कार्मिक) एवं श्री आनंद कुमार (प्रमुख सचिव, राजस्व एवं उपनिवेश) ने राज्य के जाने-माने चित्रकार श्री खुश नारायण जांगिड़ की कोरोना काल को अभिव्यक्त करती हुई राजस्थान मिचिएचर शैली की पेन्टिंग भेंट की। यह कलाकृति संस्थान की न्यू हॉस्टल बिल्डिंग की मुख्य लॉबी में प्रदर्शित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि हरिशचन्द्र राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक श्री संदीप वर्मा ने राजस्थान आईएएस एसोसिएशन, राजस्थान आरएएस एसोसिएशन एवं राजस्थान अकाउंट्स एसोसिएशन के अध्यक्षों से संस्थान की नई हॉस्टल बिल्डिंग के लिए कलाकृति भेंट करने के लिए पत्र भी लिखे हैं। इसके साथ ही ओ.टी.एस. द्वारा राज्य के वरिष्ठ कलाकारों एवं मूर्तिकारों से भी अपनी कलाकृर्तियों को संस्थान के लिए भेंट करने का आह्वान किया है। राजस्थान के मूर्तिकारों तथा चित्रकारों की भव्य एवं आकर्षक कलाकृतियों से कैम्पस की शोभा में वृद्धि होगी।

No comments