रोड सेक्टर में निवेश की संभावनाएं तलाशें - अध्यक्ष, आरएसआरडीसी
जयपुर, 2 फरवरी। राजस्थान के रोड सेक्टर में निवेश की सम्भावनाएं तलाशने के लिए राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम (आरएसआरडीसी) के अध्यक्ष श्री राजेश यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को निगम के सभागार में एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पीडीकोर ने अपनी सहयोगी फर्म विस्त्रा के साथ एक प्रजेंटेशन दी। इस दौरान सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) तथा भारत सरकार से अधिकृत इन्विट मॉडल के जरिए आरएसआरडीसी की टोल रोड के आधार पर निवेश के लिए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों को आमंत्रित करने पर विचार विमर्श किया गया।
श्री यादव ने इन्विट मॉडल के माध्यम से आरएसआरडीसी में नवीन निवेश की संभावना तलाशने के निर्देश दिए।

मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
ReplyDeleteकुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
नाम - रवि खवसे
शहर - मुलताई
जिला - बैतूल
राज्य - मध्यप्रदेश