भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री नवीन महाजन ने जलदाय विभाग के शासन सचिव का पदभार संभाला
जयपुर, 3 नवम्बर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री नवीन महाजन ने मंगलवार को जलदाय विभाग तथा भू-जल विभाग के शासन सचिव का पदभार संभाला।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1997 के बैच के अधिकारी श्री महाजन जल संसाधन विभाग, राज्य जल संसाधन आयोजना विभाग एवं इंदिरा गांधी नहर विभाग के शासन सचिव की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

No comments