ब्रेकिंग न्‍यूज

झुंझुन प्रभारी मंत्री ने शहीद के परिजनों को दी सांत्वना

जयपुर, 22 जून। उद्योग मंत्री एवं झुंझुन जिले के प्रभारी श्री परसादी लाल मीणा सोमवार को झुंझुन जिले के जाखल गांव में शहीद अजय कुमार कुमावत के घर पंहुचे और उनके परिजनों को ढाढस बंधाया। प्रभारी मंत्री ने परिजनों से कहा कि सरकार इस दुख की घडी में उनके साथ खडी है और उन्हें किसी भी समस्या के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने गावं में रास्ते पर इक्कठा होने वाले कीचड को 12 दिवस में सही करने तथा अन्य समस्याओं का समाधान शीघ्र करने के निर्देश जिला कलेक्टर उमर दीन खान को दिए।

समीक्षा बैठक के दौरान आई शिकायतों का प्रभारी मंत्री ने तुरन्त किया समाधान

जिले के प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा ने सोमवार को झुंझुन कलेक्टे्रट सभागार में विभागाध्यक्षों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा बताई गई विभिन्न समस्याओं का प्रभारी मंत्री ने तुरन्त समाधान करने के निर्देश जिला कलेक्टर को दिए। बिजली विभाग द्वारा लोगों को बेवजह परेशान करते हुए वी.सी.आर. भरने तथा मीटर हटाने के एक मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी मंत्री ने संबंधित जेईएन व एईएन को चार्ज शीट जारी करने के निर्देश जिला कलेक्टर को दिए। उन्होंने विभाग के एसई को निर्देश दिए कि वे ऎसी कार्यवाही करते समय समानता रखें और सख्त कार्यवाही करें और आमजन को बेवजह परेशान नहीं करें। उन्होंने अवैध रूप से बिजली चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में माईन्स के तहत खनन होता है वहां पर अवैध खनन नहीं करने दिया जाए और अगर कोई ऎसा करता है, तो पुलिस की सहायता से बल पुर्वक कार्यवाही करने तथा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही की जाए। प्रभारी मंत्री ने मलसीसर, चिड़ावा एवं उदयपुरवाटी क्षेत्र में प्रोजेक्ट के पानी नहीं मिलने की समस्या को गंभीरता से लिया और संबंधित विभाग को जल्द से जल्द इसकी कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में चिड़ावा व पिलानी एक्सईएन डिवीजन के संबंध में राज्य सरकार के आदेशों की पालना नहीं होने की शिकायत पर प्रभारी मंत्री ने तुरन्त चिड़ावा व पिलानी को डिस्टीक डिवीजन में तथा सूरजगढ़ को खेतडी डिवीजन में शामिल करने के आदेश जारी किये।

No comments